बलिया। टीडी कालेज के छात्रनेताओं पर दर्ज मुकदमा हटाने की मांग को लेकर सतीश चंद्र कालेज के छात्रनेताओं ने एससी कालेज चौराहे पर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। छात्रनेताओं ने मांग की कि टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान राजनीतिक द्वेष के कारण छात्रनेता विवेक सिंह कौशिक सहित अन्य छात्रनेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए। एससी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री निखिल पांडेय ने कहा कि देश तथा समाज में हो रहे सही और गलत के खिलाफ आवाज उठाने का काम छात्रनेता करते रहे हैं। छात्रनेता मुकेश साहनी ने कहा कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन द्वारा हमारे छात्रनेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है जो लोकतंत्र की हत्या है। इस मौके पर अवनीश चौबे, मनीष सिंह, चंद्रप्रकाश पांडेय, इकड़ी संह, अंकित गिरी, लक्की, अमित गिरी आदि मौजूद रहे।