बलिया। हिंदू युवा वाहिनी इकाई की बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला प्रभारी पंकज सिंह ने संगठन को और गतिशील बनाने के लिए नए और पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने हियुवा के प्रत्येक पदाधिकारियों को सभी ब्लाक के पांच-पांच गांव को गोद लेने के साथ इन गांवों में मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, विधवा, वृद्घ, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने गोद लिए गांवों के प्रत्येक व्यक्ति को राशन कार्ड बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि अब संगठन की मजबूती पर मिलकर काम करना है। सूबे के सीएम योगी द्वारा उप्र को उसकी वास्तविक पहचान मिल रही है। धार्मिक धरोहरों को संजोते हुए प्रदेश में विकास का एक कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। पूर्व की सरकारों में जिस तरह उप्र की पहचान एक पिछड़े राज्य के रूप स्थापित हो चुकी थी। उस मिथक से लड़ते हुए आज योगी के नेतृत्व में प्रदेश पूरे विश्व में रामराज्य के रूप में स्थापित हो रहा है। संचालन जिला महामंत्री सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अभिनंदन सिंह, रोहित सिंह, कन्हैया सोनी, निशांत मिश्र, दीपक कुमार, शेखर राय, सनत त्रिपाठी, रजनीकांत, राजीव गुप्ता, कृष्णा वर्मा, प्रयाग नवल, महेश, मोतीलाल, संदीप शर्मा, अनिल गुप्ता, मुन्ना, शुभम सिंह, सत्या सिंह, प्रदीप रंजन, नमो नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।