गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान की ओर से बुधवार को बेलहरी ब्लॉक के जवहीं गांव में गंगा पंचायत एवं किसान संदर्भ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि आर्थिक एवं भौतिक संप्रभुता जुटाने की होड़ में गंगा के साथ नादानी की जा रही है। कहा कि प्रदेश के बुलंदशहर से बलिया तक गंगा पेटा गंगाजल विहीन हो रहा है। यह तटवर्ती क्षेत्र को नमी विहीन कर किसानों के लिए जीवन यापन की चुनौती उत्पन्न करेगा। उन्होंने तटवर्ती किसानों का गंगा को टिहरी आदि बांधो से अविरल कर मुक्त कराने के आगे आने आह्वान किया। श्यामेश चौबे, गोपाल जी चौबे, हरेराम सिंह, लल्लन सिंह, विमल साहनी, छितेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, अमित यादव, घनश्याम शाहू आदि थे।