फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की हालत खस्ता, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकासखंड हनुमानगंज अंतर्गत मिड्ढा से धर्मपुरा होते हुए धरहरा को जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आलम यह की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये है। जिस पर वाहन को दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।केंद्र व प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़क के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग और उसके ठेकेदार को अविलंब जिले की गड्ढायुक्त सड़कों का निर्माण करने का आदेश दिया था। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही ठेकेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। मिड्ढा से धर्मपुरा गांव होते हुए धरहरा गांव मुख्यमार्ग में जुडने वाला मार्ग इन दिनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। इस मार्ग से मिड्ढा, धर्मपुरा, नोनिया छपरा, गुरवा, धरहरा आदि गांव के हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं का आवागमन होता हे। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर व छात्र-छात्रा गड्ढे में गिरकर घायल हो आए दिन घायल हो जाते है। इसके निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा। लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कहीं कागजों पर तो नहीं बन गई है? या फिर संबंधित ठेकेदार व अधिकारी धनराशि को गबन कर गए है। धर्मपुरा निवासी अरविंद कुमार पांडेय, नारायण राजभर, अशोक कुमार पांडेय, मिड्ढा निवासी रामायण चौहान आदि लोगों ने चेताया कि अगर सड़क का निर्माण शीघ्र आरम्भ नहीं हुआ तो धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें