फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने 507 किसानों को दिया मृदा स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शनिवार को नगरा ब्लॉक के सिकरहटा में विधायक धनंजय कनौजिया की अध्यक्षता में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कैंप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गांव के 507 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया। विधायक कनौजिया ने कहा कि वर्ष 2022 तक कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए जरूरी है कि किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। इससे अनावश्यक उर्वरक का खर्चा बचेगा। खेती की लागत कम होगी। साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व को समझाया। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी कृषि रमाकांत राम बीज गोदाम प्रभारी सीयर सत्य प्रकाश सिंह एवं बीज गोदाम प्रभारी नगरा परशुराम तथा क्षेत्र के प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें