बेरुआरबारी। कांग्रेस का दामन छोड़ कर पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पाठक भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो गये है। भासपा में शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने श्री पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पुनीत पाठक शनिवार को अपने गृह जनपद आ रहे है। उनका जगह-जगह स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।