जिला वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला वालीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ शनिवार को दिऊली इंटर के मैदान पर हुआ। उद्घाटन मैच सिटी कान्वेंट स्कूल सहतवार व बलिया स्टेडियम बी के टीमों के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि एससी कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक उपाध्याय ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की बात कही। कहा कि खेल से आपसी भाईचारा भी कायम होता है। जिला क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव ने कहा कि इस चैम्पियनशिप में दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग किया है। इस मौके पर डा. विश्वरंजन सिंह, डा. अरविंद शुक्ल, मिथिलेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, पवन राजा, देवप्रताप सिंह, श्रीकांत राम, रणधीर ङ्क्षसह, सुनीता सिंह, निगम सिंह, संजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिजीत पांडेय, मनोज सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र राय शुक्ला आदि थे।