जनपद के शिव रामपुर घाट पर पिछले 2 वर्षों से बन रहे जनेश्वर मिश्रा सेतु के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए समाजसेवी ध्रुव नारायण सिंह ने सेतु निगम के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है । पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने के लिए शिवरामपुर घाट पर बन रहे इस पुल से काफी लोगों को आशाएं हैं । लेकिन जिस तरीके से पुल तथा एप्रोच मार्ग के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे लगता है कि यह पुल कई वर्षों में बनकर तैयार होगा कहा नहीं जा सकता।