फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । रेलवे क्षेत्र के एक पोखरी में शनिवार को पूर्वाह्न नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि उसके साथी दो युवकों को बचा लिया गया। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। उभाव थाना क्षेत्र के कुन्डैल ग्राम निवासी अंकित कुमार (18)पुत्र श्याम बिहारी अपने मित्रों के साथ वाहन के ट्यूब में हवा भर कर पोखरी में नहाने के लिए चला गया। जबकि चौथा मित्र पोखरी के बाहर खड़ा था। जलक्त्रस्ीड़ा करते हुए युवकों के हाथों से ट्यूब छूट गया जिससे तीनों डूबने लगे । यह देख किनारे खडे़ मित्र ने आसपास की लोगों की मदद से दो डूब रहे साथियों को बचा लिया, किंतु अंकित को नहीं बचा सका और वह डूब गया ।मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें