बेरूवारबारी। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लाक तिराहे पर चीनी राष्ट्रपति सी जिनपिंग का पुतला फूंका। इसके अलावा लोगों से अपील किया कि चाइनीज राखी व अन्य कोई भी चाइनीज वस्तु न खरीदें और न उसका प्रयोग करें। इस अवसर पर छात्रनेता सौरभ शेखर सिंह ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के जवानों को छेड़ने की गलती चीन ना करें, नहीं तो भारत के जवान चीन का नामो निशान मिटा देंगे। हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष आलोक पासवान ने कहा कि हम युवा अगर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर दें तो चीन बिना युद्ध के ही परास्त हो जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभिनंदन सिंह, आशीष पांडेय, अनुग्रह पांडेय, सौरभ सिंह, अभिमन्यु पांडेय, राजेश कुमार, अशोक सिंह, संजीत पासवान, यश गुप्ता, प्रमोद यादव, बिट्टू वर्मा आदि उपस्थित रहे।