फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जुलाई तक चार्ज हस्तान्तरित नहीं किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों में एक नवीन कार्य संस्कृति विकसित करने की पहल की है। राजस्व, विकास, जन स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा व निर्माण सेक्टर से जुड़े कार्य को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। स्थानांतरण अधीन अधिकारियों कर्मचारियों को चेताया है कि 25 जुलाई की शाम तक चार्ज हस्तांतरित नहीं किये जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी। सीडीओ, एडीएम, उप कृषि निदेशक, सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, मुख्य कोषाधिकारी अपनी विभागीय स्थिति से 26 जुलाई को जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। औचक निरीक्षण के दौरान अगर कोई ऐसी कोई कमी या शिकायत पायी गयी तो कार्रवाई के जिम्मेदार संबंधित अधिकारी कर्मचारी होंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन विभागों में संविदा या आउटसोर्सिंग से कर्मचारी लगे हैं, उनकी उपयोगिता व दक्षता की समीक्षा संबंधित अधिकारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें