बैरिया। भोजापुर डाक बंगला मार्ग पर स्थापित शराब की दुकानों को बंद कराने के उद्देश्य से कई बार धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुकी महिलाएं तहसील दिवस के मौके पर मंगलवार को तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेंगी। महिलाओं का आरोप है कि मुख्य सड़क मार्ग पर अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर की दूकान खुलने से महिलाओं के साथ छेड़खानी की जा रही है। आवागमन करने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि कई बार धरना प्रदर्शन के समय तहसील प्रशासन द्वारा झूठा आश्वासन दिया जाता रहा है और बाद में शराब की दुकानें पूर्व की भांति खुल जाती है। तहसील व जिला प्रशासन भी शराब दूकानदारों का ही साथ दे रही है। जिससे आज भी शराब की दुकान अभी तक बंद नहीं हुई। जिससे तहसील दिवस के दिन मंगलवार को धरना प्रदर्शन के साथ ही डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय महिलाओं ने ली है। जिसमें भोजापुर, लक्ष्मीपुर, सावन छपरा, भगवानपुर, बैरिया आदि गांव की महिलाएं एकत्रित होंगी। महिलाओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहयोग करने का निवेदन किया है।