द सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव धीरे-धीरे शबाब पर है और अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार जुट गए हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीरेंद्र बहादुर सिंह व देवेंद्र कुमार दूबे के बीच आमने-सामने के टक्कर है। श्री सिंह ने घूम-घूम कर कचहरी में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। श्री सिंह ने एल्डर कमेटी द्वारा जारी गाइड लाइन के बारे में अधिवक्ताओं को बता रहे थे। इसके अनुसार 14 जुलाई को सभी मतदाता अपने परिचय पत्र के साथ मतदान में उपस्थित होंगे। प्रचार अभियान में अमरिश शुक्ल, विमल कुमार राय, अमित पांडेय, सरवत मोईन, गणेश पांडेय, अशोक तिवारी, गुड्डू मिश्र ने श्री सिंह को विजयी बनाने की सभी अधिवक्ताओं से अपील की।