बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के उधोदवनी गांव में रविवार की शाम सदर नायब तहसीलदार आलोक कुमार लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को पैमाइश करने के लिए भारी फोर्स के साथ पहुंचे । लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा लेखपाल द्वारा पैमाइश पर संतुष्ट नहीं होने पर पूरी टीम वापस हो गई। मालूम हो कि उधोदवनी निवासी एक पक्ष रामायण यादव एवं दूसरा पक्ष दया शंकर एवं परमात्मा यादव के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है।एक पक्ष ने उच्चधिकारी के पास जमीन पैमाइश करने के लिए आवेदन दिया था।जिसको लेकर पूरी फोर्स नायब तहसीलदार के साथ पहुंची थी।इस दौरान एक दूसरे से कहा सुनी भी हुई।लेकिन भारी फोर्स के आगे मामला शांत रहा। इस दौरान क्षेत्र के लेखपाल सहित बांसडीहरोड थाने के एसओ बृजेश शुक्ला, सहतवार एसओ अशोक कुमार यादव, बांसडीह एसओ रत्नेश सिंह, एसआई नान्हू यादव, सहित सहबदीन यादव आदि मौजूद रहे।