रसड़ा। तहसील क्षेत्र के कोड़रा गांव में गुरुवार की देर रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में जहां तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं आगलगी में नगदी समेत गेहूं, बर्तन, गहना सहित घरेलू उपभोग की सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोड़रा गांव निवासी धनौती देवी पत्नी श्रीभगवान यादव की एक रिहायशी झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लगी। लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर उनकी तीनों झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। जिसमें तीनों झोपड़ियों में रखे नगदी, 10 क्विंटल गेहूं, कपड़ा, गहना जलकर राख हो गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है।