फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का मौन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले टीडी कालेज में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र ने कालेज परिसर में एक दिवसीय मौन धरना दिया। इस दौरान मांग की गई कि कालेज में पिछले दस वर्षों से विशेष रुप एससी-एसटी के छात्रों को मिलने वाले हक को लूटा जा रहा है। इस मौके पर अजय अंबेडकर ने कहा कि इसके लिए राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल, सीएम, मानवाधिकार आयोग, एससी-एसटी आयोग उप्र को पत्र भी लिखा गया। लेकिन इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं इस मांग को लेकर डीएम और कुलपति कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया। इस मौके पर धुरान पासवान, राहुल, रोशन, नितीश, गुड़िया, अराधना, श्वेता, पीयूष, संदीप, संतोष, सूर्य प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें