बेल्थरारोड। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को क्षेत्रीय युवक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में डीएवी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। समारोह में एथलेटिक्स, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक आदि स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में डीएवी के अंकित प्रथम, दो सौ मीटर में पवन राजभर, चार सौ मीटर में राजकुमार, सीनियर वर्ग में सौ मीटर में जीएमएएम इंटर कॉलेज के सतीश यादव, सौ मीटर में शुभम यादव, बालिकाओं के जूनियर वर्ग में दो सौ मीटर दौड़ में डीएवी के सोनाली यादव, सौ और दो सौ मीटर में निशू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर ने समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य बनारसी यादव ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रमेश कुमार, अमरनाथ मौर्य, ब्रजभूषण सिंह, अजय शर्मा, अभिनय यादव, राजेश यादव, आदि मौजूद रहे। डीएवी के खेल प्रभारी जेपी भारती ने बताया कि 27 सितंबर को नरहेजी इंटर कॉलेज पर जनपदीय युवक समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें जनपद स्तर के खिलाड़ी समारोह में भाग लेंगे।