फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार में निकाला आईएएस की परीक्षा, हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर(बलिया)। पकड़ी थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी अभिषेक वर्मा ने आईएएस परीक्षा 2017 में 32वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अभिषेक की सफलता पर उसके परिवार संग शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस सफलता का श्रेय अभिषेक ने अपने पिता जयप्रकाश व बड़े भाई संजय वर्मा को दिया है। टड़वा निवासी जयप्रकाश वर्मा के पुत्र अभिषेक का प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से हुई थी। जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज बलिया से की थी। वहीं बीटेक मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज इलाहाबाद से किया। वर्ष 2016 में आईएएस की परीक्षा में बैठे, जिसमें 350वीं रैंक मिली। दोबारा आईएएस की परीक्षा 2017 में दी, जिसका शुक्रवार को रिजल्ट आया। इसमें अभिषेक को 32वां रैंक प्राप्त हुआ है। इसको लेकर क्षेत्र सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें