फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा सुनने के लिए श्रद्घालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। श्री आदिशक्ति दुर्गा धाम मंदिर के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथावाचक पंडित राजेश्वर दास जी महाराज ने राम नाम के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राम कथा को सुनने मात्र से मन निर्मल हो जाता है। उन्होंने राम दूत हनुमान के विभिन्न कल्याणकारी स्वरूपों की चर्चा की। रामचरितमानस की चौपाइयों को उद्धृत करते हुए कथावाचक ने कहा कि राम के आदर्श युग-युगांतर तक धर्म और संस्कृति के लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। कथा के अंत में प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें