हल्दी। थाना परिसर में शुक्रवार को सदर तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें जुमे को होली होने को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही गई। तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि जुम्मे के दिन होली पड़ने के कारण दोनों समुदायों के लोग आपस में सौहार्दपूर्ण महौल में त्योहार मनाएं। कहा कि बिना अनुमति कोई डीजे नहीं बजायेगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति समझ में आए तो पुलिस को सूचना जरूर दें। थानाध्यक्ष परमानंद द्विवेदी ने बताया कि अगर कोई शराब पीकर हुड़दंग करेगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। इस अवसर पर एसआई जटाशंकर चौबे, अवधेश कुमार, सोनू कुमार, विनोद उपाध्याय, विजेन्द्र दुबे, अशोक उपाध्याय, परमेश्वर यादव, शिवजी यादव, रामेश्वर प्रसाद, कमलेश यादव, विजय पांडेय, चंदन सिंह, ऐनुल हक, मंजूर आलम, हदीस आदि उपस्थित रहे।