बलिया। सुरहाताल में सैलानी पंक्षियों का आगमन होने लगा है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न स्कूलों के स्कूली छात्र-छात्राओं को टेली स्कोप के माध्यम से पंक्षियों को दिखाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सैलानी पंक्षियों को देखकर खुशी का अनुभव किया। प्रभागीय वनाधिकारी तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बसंतपुर स्थित सुरहाताल का भ्रमण कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी केके तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, भीम सिंह सहित अन्य वनाधिकारियों ने वाच टावर के पास पहुंचकर स्कूली छात्रों को टेली स्कोप के माध्यम से सैलानी पंक्षियों का नजारा दिखाया। जिससे छात्र-छात्राएं गदगद दिखे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों को जलपान कराया गया।