फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर सरकार की योजनाओं पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। भारतीय जनता पार्टी के गड़वार मंडल की मासिक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में मंडल अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय के अध्यक्षता में बुधवार को हुई। मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता कोई नहीं होता सभी लोग नेता होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए 70 योजनाओं पर प्रकाश डाला बताया कि यह सभी योजनाएं धरातल पर काम कर रही है और देश की जनता को लाभ भी मिल रहा है। जन धन योजना, सुकन्या योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना के अलावा सभी योजनाओं को प्रकाश डाला कहा कि देश के प्रति मोदी जी को जिस विषय पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, जयप्रकाश साहू, माधव गुप्ता, नारद सिंह, राजेश मिश्रा, संजय सिंह, मास्टर सनातन पांडेय, उपेंद्र पांडेय, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन उमेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें