रसड़ा। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को तहसील प्रांगण में नारेबाजी कर जमकर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार शिवधर चौरसिया को अपनी पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जायेगा। संगठन के प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह कश्यप के नेतृत्व में गांधी पार्क से कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में महिला पुरुष नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्तियां लिए तहसील प्रांगण पहुंचे। इस दौरान प्रांगण में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता मझवार जाति, केवट, मल्लाह, राजगोंड, मुजाविर माझी जाति को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने एवं सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर देवेंद्र निषाद, उमेश निषाद, बजरंगी निषाद, विनोद बिंद, उमेश उमंग, श्रीकांत, शंभू निषाद, रामबली निषाद, धनवती देवी, राधिका देवी, नीतू निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।