नगरा। नेशनल कान्वेंट स्कूल नगरा में चल रहे तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विद्यालय के छात्र छात्राओ ने विभिन्न खेलो में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वालीवाल प्रतियोगिता में विद्यालय के ग्रीन हाउस एवं रेड हाउस की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया जबकि खो-खो में सीनियर ब्वॉयज टीम में ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस की टीम, सीनियर गर्ल्स में ग्रीन तथा ब्लू, जूनियर ब्यॉयज की टीम में रेड हाउस और ब्लू हाउस तथा जूनियर गर्ल्स में रेड तथा ब्लू हाउस की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी टीमो को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया। खेल प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में मो शाहिद, दीपक गुप्ता, अशरफ अली, विष्णु प्रताप शर्मा, स्कोरर के रूप में शालिनी राय, रेनु सिंह, निर्मला यादव की भूमिका सराहनीय रही। कोच आलोक गुप्ता, दीपक सिंह, विपिन कुमार तथा राहुल कुमार के अलावा प्रबन्धक मो यूनुस, प्रधानाचार्य नफीस हासमी, ब्रजेश यादव बागी, डॉ अवैस असगर आदि उपस्थित रहे।