फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल परिसर व आसपास गंदगी का अंबार लगा है। इसकी शिकायत सफाईकर्मियों व सचिव से भी किया गया , लेकिन सफाई करने कोई नहीं पहुंचा। सुखपुरा में गंदगी साफ करने के लिए सात सफाई कर्मी तैनात है। यह केवल कागजों पर ही सफाई करते हैं। सफाई कर्मियों की सफाई अगर देखनी हो तो न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर देखा जा सकता है। अस्पताल परिसर के बाहर गंदगी व बदबू से आप खुद बीमार पड़ जाएंगे। कभी सैकड़ों मरीज इस अस्पताल में इलाज कराने जाते थे। गंदगी के कारण लोगों ने इससे मुंह मोड़ लिया है । शासन की मंशा है कि सरकारी कर्मचारी अपना काम सही तरीके से करें। लेकिन यहां के सफाई कर्मी केवल वेतन लेने के लिए है। सफाई शून्य है। अस्पताल के आलावा आप जिस रास्ते जाए गंदगी ही गंदगी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें