फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही लोग लूट रहे देश को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महात्मा गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनाभाई मंगलवार को जिले में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज मानव एक-दूसरे पर आर्थिक लाभ के लिए जिस तरह उत्पीड़न, शोषण व अत्याचार कर नफरत की भावना फैला रहा है, इससे लोगों में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है। कहा कि शहीदों ने प्राण देकर देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई लेकिन आज देश के ही लोग देश को लूट रहे हैं और विदेशों में पैसा जमा कर रहे हैं। इस मौके पर राजू श्रीवास्तव, डा. आरआर प्रसाद, डा. जेपी कुशवाहा, अनिल गुप्ता, शिवजी गुप्ता, चंदन गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, डा. अर्जुन कुशवाहा, छोटू पांडेय, दिलीप यादव, विनोद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें