फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : भाजपा झूठ फरेब की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। भाजपा झूठ व फरेब की सरकार है। वे केवल लोगों से वादा करती है, लेकिन उस पर अमल नहीं करती है। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो वादा करती है और अपना वादा पूरा करती है। यह बातें नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने गुरुवार को सहतवार स्थित एक कटरा में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो गरीब व मजलूमों के हित की बात सोचती है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया और गैस महंगा कर दिया, जिसका खामियाजा आज गरीब भुगत रहे हैं। इस मौके पर रमाशंकर विद्यार्थी, बिरबल राजभर, हीरालाल वर्मा, सुनील मौर्या, लल्लन बैशाखी, शिवजी राम, ब्यास सिंह, अरविंद गाँधी, बब्बलू सिंह, अरुण यादव, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामजी सिंह व संचालन भानु प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें