लालगंज। जिले के पूर्वी छोर पर स्थित बैरिया तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा सहित सभी पीएचसी व न्यू पीएचसी पर नि:शुल्क मिलने वाली एंटी रैबीज इंजेक्शन हफ्तों से उपलब्ध नहीं है। जिससे पीड़ितों को मजबूर होकर एंटी रैबीज बाजार से महंगे दाम पर लेना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों के लिए तो कोई बात नहीं है, लेकिन गरीबों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में सीएचसी सोनबरसा के डॉक्टर एनके सिंह व पीएचसी मुरली छपरा के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ब्यास कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से एंटी रैबीज इंजेक्शन की मांग करीब 10 पूर्व किया गया है, लेकिन अभी तक जिला मुख्यालय से उपलब्ध नहीं कराया गया है। इंजेक्शन उपलब्ध होते ही पीड़ितों को सुविधा मिलने लगेगी।