फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बैठक कर बनाई धरना प्रदर्शन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक रविवार को कुंवर सिंह इंटर कालेज में आयोजित की गई। संघ के संयोजक अक्षय कुमार राय ने कहा कि सात सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में धरना को सफल बनाने के लिए जिले को 10 भागों में बांटते हुए विभिन्न समितियों को विद्यालयों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। इसमें वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक भी शामिल होंगे। धरने में विधायक सुरेंद्र सिंह तथा पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विष्णु देव राय, डॉ. शिवकुमार मिश्र, अशोक कुमार श्रीवास्तव, शशि कुमार सिंह प्रेमदेव, अभय नारायण सिंह, राजेन्द्र राय, कृष्ण कुमार पांडेय, विजय बहादुर सिंह, राघवेन्द्र नारायण सिंह, रविन्द्र नाथ राय, यादवेन्द्र नारायण उपाध्याय, हरेन्द्र सिंह, मदन कुमार पांडेय, कामेश्वर श्रीवास्तव, संतोष कुमार चौबे, संतोष राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें