बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के देवडीह-कठवां मार्ग पर नशे में धुत दो युवक सफारी गाड़ी चला रहे थे। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ग्रामीण भागने लगे। इस दौरान लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने तत्परता दिखाते हुए कई गाड़ियों से उसे घेरने लगे। पुलिस की गाड़ी देख नशे में धुत सफारी चालक कस्बा निवासी कृष्णा सिंह पुत्र बबलू सिंह तथा शालू कुमार पुत्र दिलीप गुप्ता गाड़ी की और रफ्तार तेज कर दिया। इस दौरान देवडीह व कठवां मार्ग पर एक वृद्ध को धक्का मारते हुए खड़ी बाइक में टक्कर मार दिया। तभी पुलिस ने गाड़ी को घेर कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और संबंधित धारा में चालान कर दिया। वहीं सफारी गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।