फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरहीं में होगा स्व. विनोद राय की मूर्ति का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सोहांव मंडल कोषाघ्यक्ष रहे स्व. विनोद राय की पहली पुण्य तिथि पर नरहीं में होने वाले श्रद्धांजलि सभा तथा मूर्ति अनावरण की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के आगमन को लेकर भी चर्चा की गई। राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि एक साल पहले 12 अगस्त की रात में पार्टी का एक साथी पुलिस तांडव का शिकार हो गया था। पुलिस की फायरिंग में कार्यकर्ता विनोद राय की मौत हो गई थी। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि शहीद कार्यकर्ता की श्रद्धांजलि सभा में जनपद के सभी पार्टी कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल तथा सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, नागेन्द्र पांडेय, दिनेश्वर सिंह, माधव प्रसाद गुप्ता, सूर्यदेव राय, विजय गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, नंदलाल सिंह, संजय मिश्रा, राकेश चौबे भोला, जयप्रकाश साहू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें