फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा ने पार किया लाल निशान, धुकधुकी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि का क्त्रस्म जारी है। उफनाई घाघरा की लहरों ने सोमवार को सुबह लाल निशान पार कर लिया है। लाल निशान पार करने के बाद घाघरा का जलस्तर स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 64.020 पर पहुंच गया, जबकि लाल निशान 64.010 मीटर है। आयोग का कहना है कि लाल निशान पार करने के तुरंत बाद जल स्तर में स्थिरता आ गई। आयोग की माने तो अगले 24 घंटे में जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है। चालू बरसाती मौसम के दौरान पहली बार लाल निशान पार करने वाली घाघरा नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। घाघरा के रौद्र रुप को देख तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग तो सहम गए हैं । नदी का पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है । कई गांव पानी से घिर गए हैं ।टीएस बंधे से सटकर नदी का पानी बह रहा है। गुलौरा- मठिया स्थित शिव मंदिर दोनों तरफ से पानी से घिर गया है। मठिया, गुलौरा, खैरा,टगुनियां हा-हा नाला राजभर बस्ती ,सहियां और आदि ग्रामों के पास पानी पहुंच गया है। बेल्थरा बाज़ार के गौतम बुद्ध घाट पर स्थित मंदिर पानी से घिर गया है। हा -हा नाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि को देख तटवर्ती वाशिंदे बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हो गए हैं। उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती कर दिया गया है। बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें