बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड 6 एवं 7 के बीच से होकर मेहदी माता व मां वन दुर्गा मंदिर से होकर उत्तरटोला तक जाने वाली मुख्य सड़क पर वर्षों से लगे भारी जलजमाव को लेकर लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार नगर पंचायत का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे नाराज लोगों ने रविवार को कांग्रेस नेता प्रतूल कुमार ओझा के नेतृत्व में मां दुर्गा मंदिर पर सांकेतिक उपवास पर बैठकर अपना विरोध जताया। साथ ही तत्काल जल निकासी की मांग की। कहा कि मंदिर के सामने इस तरह की स्थिति होने से लोगों का जीना हराम हो गया है। इस अवसर पर शमशुल हक अंसारी अवनीश पाण्डेय विजय प्रसाद गुड्डू पाण्डेय पप्पू गुप्ता धनजी मिश्र शनि राजभर मूनजी प्रसाद राजेश पाठक गोविंद पाण्डेय आकाश सिंह संदीप कुमार अमित यादव सहित आदि उपस्थित रहे।