नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 1700 परीक्षार्थियों में कुल 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 1652 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।रविवार को दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों का 12.30 बजे से प्रवेश प्रारंभ हो गया था। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र व आईडी देख कर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा कक्ष में भेजा गया। 1.30 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को सम्मिलित नहीं किया गया। एनटीए के डिस्ट्रक्टि कोआर्डिनेटर एवं देवस्थली विद्यापीठ के प्रिंसिपल पीपी श्रीवास्तव निरीक्षण करते रहे। परीक्षा पर अपनी पैनी नजर बनाए रहे। बताया कि परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिसकी निगरानी में परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। बताया कि देवस्थली विद्यापीठ में कुल 588 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 20 अनुपस्थित रहे। सन फ्लावर रसड़ा में 216 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोई अनुपस्थित नहीं था। सनबीम स्कूल अगरसंडा में 216 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इसमें चार अनुपस्थित रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में, सिटी कान्वेंट सहतवार में भी परीक्षा हुई।