फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने दिव्यांग बच्चों को दिए ब्रेल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय में रविवार को सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने ब्रेल किट का वितरण किया। उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। हर दिव्यांग बच्चे के अंदर एक प्रतिभा छिपी हुई होती है, बस उसमें निखार लाने की जरूरत है। सीडीओ ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। किचन में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीएसए संतोष राय को निर्देशित किया। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने आगे भी इन बच्चों के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सहयोग देते रहने की बात कही। बीएसए ने विद्यालय में दी जानी सुविधाओं के बारे में बताया और अध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें