बलिया। हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने वैलेंटाउन डे के विरोध में लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में बैठक की। इसके उपरांत हियुवा कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह चौराहे पर वैलेंटाइन का पुतला दहन किया। युवाओं पर हावी हो रहे पश्चिमी सभ्यता पर चिंता जताई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि युवा भारतीय सभ्यता को भूलकर पश्चिमी सभ्यता को अपनाने लगे हैं। ऐसे में हमारी सांस्कृतिक सभ्यता लुप्त होती जा रही है। हम युवाओं का कर्तव्य बनता है कि वैलेंटाइन-डे, चाकलेट डे, टेडी डे, हग डे आदि तरह-तरह के डे मनाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित करके उन्हें अपनी संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं होने की चेतावनी देते हुए उन्हें हिंदुत्व व संस्कृति के मुख्य धारा में लाया जाए। ऐसे डे मनाने वालों को हिंदु युवा वाहिनी पुरजोर विरोध करेेगी। बैठक में नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर संयोजक रजनीकांत यादव, कृष्णा वर्मा, विवेक सिंह, गुड्डूू वर्मा, विशाल वर्मा, महेश गुप्ता, सत्येंद्र यादव, रूपेश गिरी, विनय पांडेय, रजत भारती, रवि पटेल, अनूप गुप्ता, नितिन आदि मौजूद रहे।