बलिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता अभियान जोरों पर है। इसके तहत पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। सोमवार को सरकारी वाहनों पर योजना से संबंधित स्टीकर चिपकाया गया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में उनके वाहन पर स्टीकर चिपका कर इसकी शुरुआत हुई। फिर कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर खड़ी करीब दर्जनभर सरकारी वाहनों पर स्टीकर चिपकाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो और जागरूकता संबंधी स्टीकर चिपकाने का क्रम आगे भी चलेगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन पांडेय, जेपी यादव, हरकेश आदि रहे।