फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के प्रबंधकों ने एकजुटता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। वित्तपोषित इंटर कालेजों के प्रबंधकों की बैठक रविवार को डीएवी इंटर कालेज के सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर वक्ताओं ने एकजुटता पर बल दिया और कहा कि विद्यालयों में विभिन्न विषयों के अध्यापकों की कमी है। प्रबंधकों को विद्यालय से संबंधित कार्य के लिए अनावश्यक जिला विद्यालय निरीक्षक आफिस में भाग दौड़ करनी पड़ती है। शासन द्वारा पूर्व में ही प्रबंध तंत्र पर नियुक्ति करने का अधिकार छीन लिया गया है। इस दौरान प्रबंधकों ने एक स्वर से शासन व प्रशासन से पूर्व की भांति प्रबंध तंत्र को अधिकार देने की मांग की। वक्ताओं ने साथ ही इस लड़ाई को लड़ने के लिए संगठन को एकजुट होने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव कहा कि प्रबंधकों की जो भी समस्याएं जिले स्तर की होगी उसे अपने स्तर से हर संभव निदान करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर पूर्व विधायक और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ भोला पांडेय, विनोद पांडेय, चंद्रशेखर उपाध्याय, अनूप कुमार हेमकर, भारतेन्दु चौबे, नागेंद्र पांडेय, गौतम तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता संजय कुमार सिंह मुन्ना तथा संचालन नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें