बांसडीहरोड (बलिया)। जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्र ने दुबहर विकास खंड के सरयां गांव का निरिक्षण बुधवार की शाम किया। जिसमें एक एक करके शौचालय, आवास, नाली, खडंजा सहित अन्य कार्यों की गुणवत्ता को देखी। कहा कि गांव में जमीन के अंदर से पानी के नाली बनी है , जो शहरों में भी ऐसी कम ही नाली दिखाई देती है । इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने दर्जनों फलदार पौधे लगाए। कहा कि पौधरोपण से ही वातावरण शुद्ध रहेगा। कहा कि गांव से अधिक शहर के महानगरो में प्रदूषण है। जिसकी जद में अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके बचाव के लिए गांव गांव में पौध रोपण जरूरी है। कहा कि फलदार पौधे लगाने से जहां बच्चो को फल मिलने से स्वथ्य हो जाते हैं। जिससे उनकी मानसिक विकास भी होता है। कहा कि जिस गांव में खेल मैदान होता है, वहां के युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। सरयां गांव में ग्राम प्रधान विनोद सिंह द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से खेल मैदान उपलब्ध कराना गांव के विकास में सराहनीय कदम है। इस मौके पर बीडीओ राजेश राय, ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह, अरुण प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत , पशुपति सिंह, वन दरोगा श्रीकांत राय, राघवेन्द्र सिन्हा ,सतीस सिंह, सुदामा यादव, वशिष्ठ तिवारी, नागेन्द्र वर्मा आदि रहे।