जनजाति गोंड खरवार छात्र संघर्ष समिति व ऑल गोंडवाना स्टूडेंट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक गुरुवार को सदर तहसील में हुई। आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग को लेकर एक अप्रैल से संसद का घेराव किया जाएगा। उन्होंने जनपद के गोंड खरवार को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर रंजीत गोंड निहाल, मिथिलेश खरवार, गोपाल खरवार, लाल बाबू गोंड, रामसेवक खरवार, परशुराम खरवार, दीपक खरवार, सुमेर गोंड, राम विलास गोंड, अरविंद गोंडवाना आदि थे।