ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया। नगर के ओक्डेनगंज चौकी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के विभिन्न शिवालयों के प्रबंध कमेटी की सदस्यों की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें शिवरात्रि के पर्व पर निकलने वाले शिव बारात में बजने वाले डीजे तथा लाउडस्पीकर के लिए हाईकोर्ट के निर्देश को पालन करने को कहा गया है। इस मौके पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नगर क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए हाईकोर्ट ने कुछ दिशा-निर्देश डीजे और लाउडस्पीकर बजाने के लिए जारी किया है। जिसका पालन हम सभी को करना है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को कड़ाई से हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करने को कहा। इस मौके पर शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय ने बताया कि नगर में शिव बारात पुरानी परंपरा के हिसाब से निकाली जाएगी। नये रुप को अनुमति नहीं दी गई है। इस मौके पर मिड्ढी शिवमंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ शिवमंदिर, जगदीशपुर स्थित जगदीश्वर महादेव मंदिर सहित कई शिवालयों के शिवभक्त अभिषेक सोनी, अजय चौधरी, रघुनाथ , मोहन सिंह मौजूद रहे। बैठक में चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, सरफराज, करुणेश सिंह, संजय उपाध्याय, भानू प्रताप सिंह, अजय यादव आदि मौजूद रहे।