बलिया।उप्र लेखपाल संघ के जिला इकाई के समस्त प्रतिनिधियों की आपात बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दौरान दो फरवरी को गोंड संघ के धरने में क्षेत्रीय विधायक द्वारा समस्त लेखपाल एवं राजस्वकर्मियों को धरना सभा के दौरान गालियां दी गई। इसके बाद चार फरवरी को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भयनारायण सिंह के फोन पर गोंड सभा के जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके विरुद्घ बांसडीह थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। लेखपाल संघ के वक्ताओं ने कहा कि गोंड जाति के लिए स्पष्ट शासनादेश नहीं है। इस घटना की घोर भर्त्सना की गई। इसको लेकर समस्त कर्मचारी संगठनों की बैठक नौ फरवरी को कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में 12 बजे से बैठक आहूत की गई है।