फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन ट्रायल बलिया तथा आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खेल निदेशालय उप्र द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास 2017-18 में सूचीबद्ध खेलों में प्रवेश के लिए 12 वर्ष से कम तथा 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल वीर लोरिक एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। उक्त आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु जिमनास्टिक एवं तैराकी खेलों में एक अप्रैल 2018 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। यह जानकारी जिला क्रीडाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि आयु के संबंध में अभ्यार्थियों को विद्यालय द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षाधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें