क्षेत्र के जनाडी सपहा गांव स्थित बाबा बाल खंडी नाथ के वार्षिक समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख सहित एक दर्जन ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जनाड़ी सपहा गांव स्थित बाबा बाल खंडी नाथ पंच मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक समारोह भजन-कीर्तन के साथ शुक्रवार की शाम संपन्न हुआ । आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दुबहर के ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ,प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, दुबहर प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह, जनाडी के ग्राम प्रधान घनश्याम पांडे ,दुबहर के प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्रा बयासी के प्रधान प्रतिनिधि पिंटू मिश्रा, अखार के प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह ,डुमरी के प्रधान द्वारिका प्रसाद सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के बृज किशोर पांडे ,ए के पान्डेय कामता पांडे ,धर्मेंद्र पांडे ,बड़कन पांडेय ,अजय पांडे ,दयाशंकर पांडे ,मुन्ना पांडे आदि उपस्थित थे।