वाराणसी की रैली में जुटेंग 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता
बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की के कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय बस्ती में आयोजित की गई। बैठक में 28 जनवरी को वाराणसी में अति पिछड़ा अति दलित महारैली पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रामएकबाल भारद्वाज ने कहा कि वाराणसी में होने वाली रैली के लिए जनपद से 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रुप से सुनील राजभर, मिथिलेश राजभर, लालजी नागवंशी, अवधेश यादव, मंजू राजभर, मंत्री राजभर आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सुखदेव राजभर तथा संचालन डा. सत्येंद्र वर्मा ने किया।