बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर-6 में स्थित पानी टंकी का मोटर विगत चार दिनों से जला पड़ा है। जिसके चलते नगर की आधी आबादी में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। ऐसे में आमजन को मजबूरन हैंड पम्पों का दूषित पानी पीने के लिये विवश है। इसको लेकर नगर पंचायत के युवा समाजसेवी प्रतुल कुमार ओझा ने नगर पंचायत के चेयरमैन तथा ईओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जले मोटर को ठीक कर पेयजल आपूर्ति करने की बहाल कराने की मांग की।