फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि विक्रय लाइसेंस सिस्टम होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि विक्रय लाइसेंस सिस्टम इस माह के अंत तक पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगा। इस व्यवस्था के बाद औषधि विक्रय लाइसेंस संबंधी आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे और लाइसेंस भी ऑनलाइन ही जारी होंगे। औषधि निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि यह सुविधा इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। बताया कि आवेदक संबंधित अभिलेख स्कैन करके सहायक आयुक्त (औषधि) या औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) के पोर्टल पर लोड करेंगे। आवेदन पत्र का परीक्षण एवं प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद ऑनलाइन आख्या भेजा जाएगा। औषधि विक्रेता लाइसेंस की प्रति डिजिटल सिग्नेचर द्वारा ऑनलाइन तथा आवेदक के ईमेल के पर उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ की ओर से दिए आदेश के क्रम में सभी फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर के मालिक के आधार कार्ड का ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से सत्यापन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें