बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में दीप और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने दीपों की कतारों के साथ आकर्षक रंगोलियां सजाई । उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा के निर्देशन में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न मनोहारी रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया । कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने दीप सजाया। वहीं कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने रंगोली बनाई । बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए । प्रधानाचार्य जेआर मिश्र ने छात्र -छात्राओं की कला प्रतिभा की प्रशंसा की ।इस मौके पर छात्र ,शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे ।