फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननहुल ने नरहीं को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला खेल कार्यालय एवं जिला फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा समाजसेवी अजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ननहुल स्पोर्ट्स क्लब ननहुल और नवयुवक संघ नरहीं के बीच खेला गया। जिसमें ननहुल ने 2-1 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव धीरेंद्र शुक्ला, अनिल सिंह, अभिषेक ओझा, अमित सिंह, शोभनाथ राय, शंकर कुमार, रोहित भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें