फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज से शुरु कराई जाएगी फागिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरपालिका की ओर से गर्मी तथा बरसात में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए शहर के विभिन्न मुहल्लों में फॉगिंग का रोस्टर निर्धारित किया है। इसके तहत तीन अगस्त को जगदीशपुर, अम्बेडकर नगर, पानी टंकी, चित्तू पांडेय, हास्पीटल रोड में फागिंग किया जाएगा। चार को विजईपुर, अधिवक्ता नगर, महिला हास्पीटल, बंधा बनकटा, पांच को विशुनीपुर, रेलवे स्टेशन, कासिम बाजार, अग्रवाल मुहल्ला, छह को चमनसिंह बाग रोड, कृष्णा नगर, शनिचरी मंदिर रोड, सात को चंद्रशेखर नगर नया चौक में फॉगिंग होगा। नौ अगस्त को गुदरी बाजार, जंगेअली मुहल्ला, चौक, राजेन्द्र नगर, लोहापट्टी, आर्यसमाज रोड, सोनार पट्टी, 10 को शास्त्री नगर, आर्यसमाज रोड पूरब, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड, जापलिनगंज नया चौक, 11 को राजपूत नेवरी पश्चिमी, राजपूत नेवरी पूर्वी, बेदुआ, दाल पट्टी, दुर्गाजी मंदिर के पीछे का मुहल्ला, 12 को शास्त्री पार्क मोड़, भृगु मंदिर के पीछे, भृगुनगर, सतनीसराय, गोपाल बिहार, साकेतपुरी, 13 को मिड्ढी, हरपुर मिड्ढी, कोतवाली, 14 को कसाब टोला, काजीपुरा, हरिजन बस्ती, मिश्र नेवरी, अमृतपाली, 15 को मुंसफ कालोनी, सिविल लाइन, अधिकारियों के आवास ट्रांजिट हॉस्टल तथा 16 को रामपुर उदयभान, आनंदनगर, श्रीराम बिहार कॉलोनी में फागिंग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें